फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वसीम रिजवी की गिरफ्तारी न हुई तो सीएम आवास घेरने का एलान...

Fri, 12 Jan 2018 08:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
WASIM RIZVI - फोटो : SELF
विज्ञापन

शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन वसीम रिजवी के बयान से भड़के बहुजन मुस्लिम महासभा के पदाधिकारियों ने शुक्रवार दोपहर हजरतगंज पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। महासभा ने वसीम रिजवी को 20 जनवरी तक गिरफ्तार करने की मांग की है।

विज्ञापन


महासभा ने गिरफ्तारी न होने पर 25 जनवरी को सीएम आवास का घेराव करने का एलान किया है। इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने मामले की जांच की बात कही है।

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वली मोहम्मद, प्रदेश अध्यक्ष अहमद महबूब शेख व राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहम्मद जावेद सिद्दीकी सहित अन्य पदाधिकारियों ने वसीम रिजवी पर मुस्लिम विरोधी बयान देने का आरोप लगाया।

उनका कहना था कि रिजवी खुद कई गंभीर मामलों के आरोपी हैं। जांच से बचने के लिए ही उन्होंने मदरसों में बच्चों को आतंकवाद की शिक्षा देने की बात कही है जो शर्मनाक है। उनके इस बयान से अशांति का माहौल बना है।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से वसीम रिजवी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि अगर 20 जनवरी तक वसीम को गिरफ्तार नहीं किया गया तो 25 जनवरी को बहुजन मुस्लिम समाज सहित अन्य मुस्लिम संगठनों के 20000 से अधिक लोग धरना-प्रदर्शन कर सीएम आवास का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें