फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: शराब के नशे में कलेक्शन एजेंट ने खुद को गोली मारकर दी जान, डिप्रेशन में रहता था

Sat, 06 Jan 2024 01:46 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लखनऊ के मड़ियांव में एक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। वह कलेक्शन एजेंट था। बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन का मरीज था।
विज्ञापन
प्रशांत रस्तोगी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के मड़ियांव में एक शराब के नशे में एक कलेक्शन एजेंट ने खुद को गोली मारकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि वह नशे के चलते डिप्रेशन में रहता था।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक माड़ियाव स्थित हरि ओम नगर फैजुल्लागंज का रहने वाला प्रशांत रस्तोगी (34) एक निजी कंपनी में गाड़ियों की किश्तों का कलेक्शन करने का काम करता था। घरवालों ने बताया कि प्रशांत शुक्रवार देर रात में शराब के नशे में घर लौटा और अपने कमरे में चला गया। घरवालों ने बताया कि वह घर वापस लौटते समय रास्ते में शराब के नशे में गिर गया था जिस कारण उसके शरीर में चोट आ गई थी।

ये भी पढ़ें - इस्राइल का रडार, रूस के टैंक देख दंग रह गए गए लोग, ड्रोन जैमर ने भी किया आकर्षित, PICS
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - राम मंदिर: अभी विराजमान रामलला को केंद्रित करके ही होंगे अनुष्ठान, जानिए किस मूर्ति की होगी प्राण प्रतिष्ठा


पत्नी पूजा उसे दवा देने के बाद किचन में जाकर उसके लिए चाय बनाने लगी। इसी बीच उसे गोली चलने की आवाज सुनाई पड़ी। वह भागकर कमरे में पहुंची तो पति को फर्श पड़ा देखा। वहीं, उसके बगल में उसके पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर पड़ी देखकर होश उड़ गए। वह भाग कर आसपास के लोगों को बुलाकर प्रशांत को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर लेकर पहुंची। जहां डॉक्टर ने प्रशांत को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घरवालों ने बताया कि नशे की लत के चलते बीते दो साल से रिहैब सेंटर (नशा मुक्ति केंद्र) में प्रशांत का इलाज भी चल रहा था। पति की मौत के बाद से घर में कोहराम मच गया। पत्नी पूजा, बच्चों वंश और बेटी पलक का रो-रोकर बुरा हाल है।

दो साल में घर में हुईं तीन मौतें
घरवालों ने बताया कि कारोना के दौरान मृतक के पिता दाधीच रस्तोगी और मां मंजू रस्तोगी की मौत हो गई थी। पिता पुलिस विभाग में दरोगा के पद से रिटायर हुए थे। लाइसेंसी रिवाल्वर प्रशांत के पिता के नाम से थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें