फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में सजी शास्त्रीय संगीत की महफिल

विज्ञापन
राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में सजी शास्त्रीय संगीत की महफिल
विज्ञापन
लखनऊ। बिलावल से भैरवी तक 10 थाटों के आश्रय रागों की प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भारतीय शास्त्रीय संगीत की विविधता से परिचित कराया। भातखंडे एलुमनी एसोसिएशन और भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को राय उमनाथ बली प्रेक्षागृह में ''दस थाटों के आश्रय रागों की संगीतमय यात्रा'' का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


भातखंडे की शताब्दी समारोह श्रृंखला के तहत हुए कार्यक्रम में अरबाज खान ने बिलावल, राहुल चौधरी ने यमन, शिवराम कृष्णन ने खमाज, हर्षित मिश्रा ने भैरव, अक्षत अवस्थी ने काफी, विवेक सरोज ने आसावरी, अक्षय अवस्थी ने पूर्वी, प्रखर पांडेय ने मारवा, अनुराग मौर्य ने तोड़ी और नीरज कुमार ने भैरवी राग प्रस्तुत किया। तबले पर हर्षित मिश्रा, वायलिन पर हसल कुमारागे और हारमोनियम पर श्रवण कुमार ने संगत की। बंदिशें पूर्व छात्र मिलन देवनाथ की पुस्तक ''संगीत मिलन'' से ली गई थीं।

कुलपति प्रो. मांडवी सिंह ने प्रस्तुतियों की सराहना की और कलाकारों को प्रमाणपत्र दिए। कार्यक्रम का निर्देशन डॉ. सीमा भारद्वाज और राहुल अवस्थी ने किया। संगीत विभागाध्यक्ष सृष्टि माथुर, ताल विभागाध्यक्ष मनोज मिश्रा और एसोसिएशन के सचिव बहुगुणा सहित संगीत प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें