फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: प्रसूता के बच्चे को मृत बताकर बेचा, दो गिरफ्तार, सभासद के घर में मिला

Tue, 28 Nov 2023 05:39 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, पचपेड़वा (बलरामपुर)

सार

मिशन अस्पताल एवं जच्चा बच्चा सर्जिकल केंद्र जूड़ी कुइया में एक बच्चे को मृत बताकर बेच दिया गया। जांच में बच्चे की बरामदगी सभासद के घर से हुई। सभासद नेपाल फरार हो गया।
विज्ञापन
इसी अस्पताल में हुआ था ऑपरेशन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिशन हॉस्पिटल में प्रसूता के बच्चे को सिद्वार्थनगर के बढ़नी में बेचने का खुलासा हुआ है। प्रसूता की शिकायत पर पुलिस ने हॉस्पिटल के संचालक व आपरेशन करने वाले चिकित्सक को गिरफ्तार कर बढ़नी में एक सभासद के घर से बच्चे को भी बरामद कर लिया। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने कहा कि मामले में आगे भी जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन


मिशन अस्पताल एवं जच्चा बच्चा सर्जिकल केंद्र जूड़ी कुइया पचपेड़वा में गौरा चौराहा थाने के झाउवआ गांव की पुष्पा देवी का इलाज एक माह पहले हो रहा था। प्रसूता को दर्द होने के कारण चिकित्सक डॉ. अकरम जमाल ने आपरेशन करने की बात कही। 29 अक्तूबर को आपरेशन के बाद चिकित्सकों ने उसके घर वालों से कहा कि बच्चा मर चुका है। प्रसूता को जब इसकी जानकारी हुई तो वह सदमें में चली गई लेकिन बाद में उसका मन नहीं माना।

ये भी पढ़ें - 25 दिसंबर से 26 जनवरी तक आयोजित होगा संस्कृति उत्सव 2023, प्रदेश के हर कोने में होंगे आयोजन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  सपा नेताओं ने नई नियमावली का किया विरोध, काले कपड़े पहनकर पहुंचे
विज्ञापन


पुष्पा देवी कहती हैं कि उन्होंने घर वालों से भी कई बार कहा कि उसका बच्चा जिंदा है। बीते 26 नवंबर को उसने थाने में पूरी बात बताई। थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह ने बताया कि तहरीर पर जांच कराई तो उन्हें भी शक हुआ। इसके बाद एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू की। आपरेशन के दौरान मृत बच्चे के बारे में कोई जानकारी न मिलने पर शंका गहरा होने पर हॉस्पिटल के संचालक डा. अकरम जमाल को गिरफ्तार किया।

इसके बाद बढ़नी से आपरेशन करने आए रूबी हेल्थ केयर बढ़नी के चिकित्सक हाफिजुर रहमान को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की। इसमें बच्चे के जीवित होने की जानकारी मिली और उसे बढ़नी नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो के सभासद निसार का नाम आया। सभासद के घर की जांच गई और वहां से बच्चा बरामद हो गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सभासद मौके से नेपाल फरार हो गया। दावा किया कि जल्द ही वह भी पकड़ लिया जाएगा। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें