पटना से लखनऊ आ रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान में शनिवार की रात एक तीन महीने के बच्चे की मौत हो गई। मामले का पता चलते ही हड़कंप मच गया।
पटना की रहने वाली अंशु कुमारी अपने दो बच्चों कृष्णा (चार वर्ष) व तीन महीने के नवजात बच्चे के साथ लखनऊ इंडिगो के विमान 6ई-633 से लखनऊ पहुंची।
लखनऊ पहुंचने पर उन्हें उनके सहयात्री ने बताया कि नवजात हरकत नहीं है, इसके बाद वो नवजात को लेकर अस्पताल भागे जहां नवजात को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
इसकी सूचना एयरलाइंस ने अंशु के पति गौरीशंकर को दी। रविवार सुबह छह बजे वह अमौसी एयपोर्ट पहुंचे। उन्होंने इंडिगो पर लापरवाही का भी आरोप लगाया है। रविवार को बच्चे का अंतिम संस्कार कर पति-पत्नी पटना लौट गए।