लखनऊ। जानकीपुरम के नवनिर्मित सामुदायिक केंद्र में बुधवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में सेवा सेतु शिविर लगा। विधान परिषद सदस्य डॉ. महेंद्र सिंह ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर योजनाओं की जानकारी ली। इस दौरान दुबग्गा निवासी सनी वर्मा को चिकनकारी कार्य के लिए 32 लाख रुपये का ऋण स्वीकृति चेक मिला।
जानकीपुरम निवासी मनजीत सिंह यादव को डेयरी व्यवसाय के लिए 4.37 लाख रुपये का चेक दिया गया। भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा माह मनाया जा रहा है। यह 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा। इसका उद्देश्य पात्र लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने बताया कि शिविर में लाभार्थियों का पंजीकरण भी हुआ।
शिविर में पहुंचे भाजपा नेता।