फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सजा साहित्य का उत्सव, विभूतियां सम्मानित

विज्ञापन
सजा साहित्य का उत्सव, विभूतियां सम्मानित
विज्ञापन
लखनऊ। विकास दृष्टि संस्था की ओर से गोमती नगर स्थित बाैद्ध शोध संस्थान में मंगलवार को श्री शीतल प्रभा स्मृति सम्मान समारोह व अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित करते हुए कहा कि साहित्य और संस्कृति समाज की आत्मा हैं और ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को प्रेरणा देते हैं। समारोह का आयोजन संस्था की अध्यक्ष डॉ. शोभा त्रिपाठी और सचिव डॉ. सरला शर्मा ने अपने माता-पिता स्व. शीतला प्रसाद शुक्ला और स्व. प्रभावती शुक्ला की स्मृति में किया।
विज्ञापन


समारोह में एमएलसी पवन सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। डॉ. हरिओम (आईएएस), रामकृष्ण स्वर्णकार (आईपीएस), अखिलेश निगम (आईपीएस) और उग्रसेन धर द्विवेदी (आईआरएस) की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. अखिलेश मिश्रा (आईएएस), अध्यक्ष अमित मिश्रा, निवेदक डॉ. राजीव शुक्ला व सह-संयोजक समीर शेख रहे।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में डॉ. शोभा दीक्षित ''भावना'', हरिमोहन माधव, मंजुल मंजर, सिराज मंजर काकोरवी, चेतराम अज्ञानी, सीएए सिंह, रेनू द्विवेदी, मीनाक्षी दिनेश, असद जमाल, डॉ. शोभा त्रिपाठी और डॉ. सरला शर्मा ने काव्य पाठ कर खूब सराहना बटोरी। प्रथम सत्र का संचालन कुलदीप कलश व काव्य संध्या का संचालन डॉ. अखिलेश मिश्रा ने किया। समारोह में पूर्व न्यायमूर्ति सुधीर कुमार सक्सेना, कृष्ण चंद्र सिंह, मनीष शुक्ला सहित बड़ी संख्या में साहित्यकार, शिक्षाविद, समाजसेवी और साहित्यप्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बाॅक्स

इन विभूतियों को मिला सम्मान

श्री शीतल प्रभा स्मृति भारत भास्कर सम्मान – प्रो. उमापति दीक्षित

श्री शीतल प्रभा स्मृति नूर-ए-हिंद सम्मान – अहमद जमाल ''कौसर''

विकास दृष्टि राष्ट्र गौरव सम्मान – पद्मश्री डॉ. अनिल रस्तोगी

उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान – अशोक पांडे ''अनहद'', डॉ. पुनीत माहेश्वरी, डॉ. ईशान दीप शुक्ला, श्वेता सिंह, परीक्षित राज अवस्थी, सूर्यमुखी स्वर्णकार, आशुतोष पांडे, मुस्तफा सिद्दीकी और शमसुद्दीन।

सजा साहित्य का उत्सव, विभूतियां सम्मानित

सजा साहित्य का उत्सव, विभूतियां सम्मानित

सजा साहित्य का उत्सव, विभूतियां सम्मानित

सजा साहित्य का उत्सव, विभूतियां सम्मानित

सजा साहित्य का उत्सव, विभूतियां सम्मानित

सजा साहित्य का उत्सव, विभूतियां सम्मानित

सजा साहित्य का उत्सव, विभूतियां सम्मानित

सजा साहित्य का उत्सव, विभूतियां सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें