फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना में आवेदन आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। केंद्र सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (एनआईएफ) की ओर से आयोजित इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना 2026-27 के लिए ऑनलाइन नामांकन 15 जुलाई से शुरू होंगे। प्रतियोगिता के लिए कक्षा छह से 12वीं तक के सभी बोर्ड के विद्यार्थी पात्र होंगे। चयनित सर्वश्रेष्ठ आइडिया वाले छात्रों को 10 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा।
विज्ञापन

मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देना है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार ने लखनऊ मंडल के लखीमपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक व बेसिक शिक्षा अधिकारियों को अधिक से अधिक बच्चों के नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं। डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन विद्यालय की ओर से बनी लॉगिन आईडी के माध्यम से होंगे। हर विद्यालय से अधिकतम पांच आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें