फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अधीक्षण अभियंता पर आय से अधिक संपत्ति का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जल निगम लखनऊ में तैनात रहे अधीक्षण अभियंता/सचिव प्रशासन दीनानाथ यादव के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का केस विजिलेंस लखनऊ सेक्टर-के थाने में दर्ज किया गया है। विजिलेंस की जांच में 55 लाख 90 हजार 399 रुपये की संपत्ति अधिक मिली। जांच के दौरान आरोपी इसका स्रोत नहीं दे सका।
विज्ञापन

विजिलेंस लखनऊ सेक्टर के इंस्पेक्टर सुरेश कुमार यादव की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की गई है। इसमें बताया गया कि 12 जून 2020 को मूलरूप से वाराणसी (वर्तमान में लखनऊ के आशियाना निवासी) के दीनानाथ के खिलाफ विजिलेंस की जांच शुरू की गई थी। इसमें सामने आया कि सभी ज्ञात व वैध स्रोतों से कुल आय एक करोड़ 95 लाख 69 हजार रुपये थी, जबकि व्यय 2 करोड़ 51 लाख 59 हजार रुपये पाया गया। शेष 55 लाख 90 हजार 399 रुपये का हिसाब दीनानाथ नहीं दे सके। रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी गई। इसके आधार पर केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें