फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: यूटर्न के विवाद में कार सवार को पीटा, गाड़ी में तोड़फोड़

Thu, 18 Dec 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। यूटर्न के विवाद में कुछ युवकों ने सेक्टर-12 राजाजीपुरम निवासी सत्यम शर्मा को पीट दिया। आरोपियों ने उनकी कार में तोड़फोड़ भी की। सत्यम ने हमलावरों पर 49 हजार पांच सौ रुपये और मोबाइल फोन लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने नाका थाने में चार अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस फुटेज के जरिये बदमाशों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


सत्यम के मुताबिक 14 दिसंबर की रात वह बरात में शामिल होने हुसैनगंज गए थे। देर रात वह कार से लौट रहे थे। चारबाग बस स्टेशन के पास पिंक बूथ के सामने वह यूटर्न ले रहे थे, इसी दौरान काली रंग की कार से चार युवक वहां पहुंचे और यूटर्न लेनेे पर विवाद शुरू कर दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें गाड़ी से बाहर खींच लिया और पीटने लगे। आरोपियों ने डंडे से कार में तोड़फोड़ भी की। वह किसी तरह वहां से भागकर चारबाग पुलिस चौकी पहुंचे और शिकायत की। पुलिस सत्यम के साथ घटनास्थल पर पहुंची, लेकिन हमलावर भाग चुके थे।
सत्यम का कहना है कि आरोपियों ने उनका फोन भी छीन लिया था। उनकी कार के सभी शीशे और बैक लाइट भी तोड़ दी थी। मौके से उन्हें उनके फोन के दो सिम कार्ड जमीन पर पड़े मिले। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय का कहना है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ लूट और तोड़फोड़ की एफआईआर दर्ज की गई है। छानबीन की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें