सुल्तानपुर जिले के सेमरी बाजार कोतवाली जयसिंहपुर के रामनाथपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की देर रात गोवंश से टकराने के बाद एक कार आग का गोला बन गई। कार पर सवार परिवार ने कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन दो बच्चे घायल हो गए जिनका सीएचसी कूरेभार में इलाज कराया गया।