फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur: एक्सप्रेस-वे पर गोवंश से टकराई कार, बनी आग का गोला, परिवार जख्मी

Sun, 15 Oct 2023 02:53 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर

सार

एक्सप्रेस वे पर एक तेज रफ्तार कार गोवंश से टकराकर आग का गोला बन गई। परिजनों ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में दो बच्चे घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
आग का गोला बनी कार। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर जिले के सेमरी बाजार कोतवाली जयसिंहपुर के रामनाथपुर गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर शनिवार की देर रात गोवंश से टकराने के बाद एक कार आग का गोला बन गई। कार पर सवार परिवार ने कूदकर अपनी जान बचाई लेकिन दो बच्चे घायल हो गए जिनका सीएचसी कूरेभार में इलाज कराया गया।

विज्ञापन


जौनपुर के शाहगंज निवासी महफूज अहमद (37) अपनी पत्नी सायरा बानो (33), पुत्र उमर (2) व पुत्री शहनाज (8) के साथ लखनऊ से एक्सप्रेस-वे के रास्ते अपनी कार से घर वापस लौट रहे थे।

ये भी पढ़ें - यूपी में इंडिया गठबंधन: सपा ने कांग्रेस से पूछा कौन-कौन सी सीटें चाहिए, साथ ही प्रत्याशी का नाम भी बताएं
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - इंडिया गठबंधन: मध्य प्रदेश में पहली बार मिलकर चुनाव लड़ेंगे सपा और कांग्रेस, जानिए किसे मिलेंगी कितनी सीटें


शनिवार रात करीब 10 बजे जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथपुर गांव के पास गाय से कार टकरा गई। इससे कार में शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। यह देख महफूज अपनी पत्नी सायरा व दोनों बच्चों को लेकर बाहर कूद गए।
विज्ञापन


इसमें दोनों बच्चों को हल्की चोटें आईं हैं। यूपीडा की टीम ने आग का गोला बनी कार को बुझाया फिर क्रेन की मदद से कार को किनारे करवाकर यातायात चालू कराया।

एक्सप्रेस-वे पर कैसे आ रहे पशु
एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार वाहन चलते हैं। ऐसे में पशुओं को इस रूट पर नहीं आने दिया जाता है। किंतु यूपीडा कर्मचारियों की लापरवाही से पशु भी रोड तक पहुंच रहे हैं। जो बड़े हादसे का भी सबब बन सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें