फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः जिम से लौटते समय हुआ हादसा, चलती कार बनी आग का गोला

Sat, 26 Sep 2020 04:19 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कार में आग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर चिनहट के मटियारी फ्लाईओवर पर जुग्गौर ऋषि उद्यान कॉलोनी निवासी सुनील मोहन की चलती ईको स्पोर्ट्स कार में आग लग गई। रात करीब 10 बजे हादसे के बाद यातायात प्रभावित हो गया। पुलिस ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक चिनहट धनंजय पांडेय के मुताबिक, सुनील अपनी कार से शुक्रवार को जिम से रात करीब 10 बजे घर लौट रहे थे। इसी दौरान मटियारी फ्लाईओवर पर उनकी कार से धुआं निकलने लगा। उन्होंने कार खड़ी कर दी। जैसे ही बाहर निकले कार जलने लगी। पुलिस के मुताबिक इंजन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें