लखनऊ। महानगर स्थित एक निजी अस्पताल में 61 वर्षीय निशीथ राय भर्ती थे। बेहतर इलाज के लिए उन्हें मंगलवार को पीजीआई पहुंचना था, मगर रास्ते में लगने वाला जाम बाधा बन रहा था। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने अस्पताल से लेकर पीजीआई संस्थान तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया और उन्हें मात्र 27 मिनट में संस्थान पहुंचा दिया गया।
शकुंतला विश्वविद्यालय के पूर्व वीसी निशीथ राय कैंसर से पीड़ित हैं। डॉक्टरों ने मंगलवार को उन्हें पीजीआई ले जाने की बात कही थी। ऐसे में घरवालों ने ग्रीन कॉरिडोर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस से मदद मांगी। आनन-फानन ट्रैफिक पुलिस ने दोपहर 3:56 बजे कॉरिडोर बनाया और एंबुलेंस के जरिये निशीथ राय को मात्र 27 मिनट में शाम 4:23 बजे पीजीआई पहुंचा दिया।