फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गाली-गलौज के विरोध पर व्यापारी को पीटा, दो गिरफ्तार

Mon, 23 Sep 2024 08:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज निवासी राहुल शुक्ला मारपीट और धमकी का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी रोहित और अंकुश को गिरफ्तार किया है। राहुल इस्काॅन मंदिर के पास चल रहे मेले में पानी की सप्लाई करते हैं। रविवार रात करीब 11:15 बजे कैन और सप्लाई के 70 हजार रुपये लेने गए थे। आरोप है कि कैन उठाने पर व्यापारी रोहित और अंकुश गाली देने लगे। विरोध पर छह साथियों के साथ मिलकर उनकी पिटाई कर दी। इससे उनका सिर फट गया।
विज्ञापन

रंजिश के चलते युवक को पीटा
लखनऊ। कृष्णानगर के विश्वेश्वर नगर निवासी वैभव रविवार रात कुछ काम से पकरी का पुल गए थे। वहां दामोदर नगर निवासी रोहित शुक्ला पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज करने लगा। विरोध पर उनको पीट दिया। इसमें उनका सिर फट गया। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
मलिहाबाद। तरौना निवासी अनुराग चौरसिया की लखनऊ-हरदोई हाईवे पर पान की गुमटी है। 20 सितंबर को गुमटी से चोरी हुई थी। इंस्पेक्टर अनुभव सिंह के मुताबिक संडीला के टीकरा निवासी चंदन दिवेदी, महत्वाना निवासी कुणाल गुप्ता को बालामऊ फ्लाईओवर के पास गिरफ्तार किया गया। दोनों के पास चाेरी का सामान मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें