फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बस पर चढ़ते समय ट्रिगर दबने से चली गोली, सिक्योरिटी गार्ड घायल

Fri, 27 Feb 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
घायल बिंदालाल।
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी में बृहस्पतिवार को बस पर चढ़ते समय सिक्योरिटी गार्ड की बंदूक का ट्रिगर दबने से गोली चल गई। गोली सिक्योरिटी गार्ड के हाथ में लग गई। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


उन्नाव के मौरावां स्थित ककरारी गांव निवासी बिंदालाल (50) सुशांत गोल्फ सिटी में अमूल डेयरी के पास स्थित डॉक्टर चंद्रा की बिल्डिंग में गार्ड हैं। बृहस्पतिवार सुबह बिंदालाल घर जाने के लिए सुशांत गोल्फ सिटी स्थित अहिमामऊ चौराहे से ट्रांसपोर्टनगर जाने वाली सिटी बस में सवार हो रहे थे। वह बंदूक अपने कंधे पर टांगे थे। तभी अचानक बंदूक से गोली चल गई। हादसे के कारण बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। लोग घबरा गए। गोली लगने से बिंदालाल जख्मी हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज महेश सिंह ने बिंदालाल को एंबुलेंस से पीजीआई के एपेक्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। फिर घटना की जानकारी उनके घरवालों को दी। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि बिंदालाल की हालत सामान्य है। बंदूक से फायर कैसे हुई इस बात की तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें