कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए जिस तरह का महागठबंधन बिहार में हुआ, उसी तरह यूपी में भी होना चाहिए।
भाजपा के नारे ‘अच्छे दिन आने वाले हैं...’ की पोल तीन महीने में ही खुल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले वे बहुत बोलते थे अब कुर्सी पर बैठते ही मौनी बाबा बन गए हैं।
प्रदीप माथुर ने मंगलवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव के समय मोदी कहते थे कि पाकिस्तान व चीन को मुंहतोड़ जवाब देंगे।