फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में भी हो बिहार जैसा महागठबंधनः कांग्रेस

Wed, 27 Aug 2014 03:37 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता प्रदीप माथुर ने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को हराने के लिए जिस तरह का महागठबंधन बिहार में हुआ, उसी तरह यूपी में भी होना चाहिए।
विज्ञापन


भाजपा के नारे ‘अच्छे दिन आने वाले हैं...’ की पोल तीन महीने में ही खुल गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले वे बहुत बोलते थे अब कुर्सी पर बैठते ही मौनी बाबा बन गए हैं।

प्रदीप माथुर ने मंगलवार को विधानसभा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चुनाव के समय मोदी कहते थे कि पाकिस्तान व चीन को मुंहतोड़ जवाब देंगे।
विज्ञापन

भाजपा में 'लव जेहाद' के कई उदाहरण

आज पाकिस्तान भारत की चौकियों पर लगातार हमले कर रहा है। चीन भी भारतीय सीमा में घुस रहा है। लेकिन हम उसे रोकने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

लव जेहाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भाजपा इस शब्द को प्रचारित कर लोगों में सांप्रदायिकता फैला रही है। जबकि उनकी पार्टी में ही लव जेहाद के कई उदाहरण हैं।

वृंदावन में हुई भाजपा कार्यसमिति की बैठक पूरी तरह फ्लॉप रही है। भाजपा यहां से न तो कोई संदेश दे पाई और न ही कोई बड़ा मुद्दा उठा सकी।
विज्ञापन

केंद्र नहीं दे रहा यूपी को बिजली

बिजली की किल्लत पर माथुर ने कहा कि प्रदेश सरकार बिजली मुहैया कराने में पूरी तरह अक्षम साबित हुई है। केंद्र सरकार भी प्रदेश को कोटे की बिजली नहीं दे रही है। इससे स्थिति और खराब हो गई है।

संगीत सोम को सुरक्षा देना गलत
भाजपा ने अपने विधायक संगीत सोम को जेड श्रेणी की सुरक्षा देकर अपना सांप्रदायिक चेहरा उजागर कर दिया है। प्रदीप माथुर ने कहा कि संगीत सोम की दंगे में भूमिका रही है।

ऐसे व्यक्ति को सुरक्षा देकर भाजपा ने अपनी सांप्रदायिक सोच सभी के सामने रख दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें