फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रांसफार्मर की पेटी से चिपक कर बंदर के बच्चे की मौत, सवा घंटे बाधित रही बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अमीनाबाद में ट्रांसफार्मर की पेटी से चिपककर बंदर के बच्चे की मौत हो गई। दोपहर करीब 2:30 बजे हुई इस घटना के बाद बंदरों ने करीब एक घंटे तक घटनास्थल को घेरे रखा। इसके कारण नजीराबाद सहित आसपास के इलाके की बिजली करीब सवा घंटे बंद रही।
विज्ञापन

घटना के बाद बंदरों ने उत्पात मचाया। पास जाने पर बंदर कर्मचारियों को काटने के लिए दौड़ रहे थे, जिसके कारण काफी देर कर्मचारी बंदर के बच्चे के शव को वहां से हटाने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बाद में कई अन्य कर्मचारी लाठी-डंडे लेकर गए और बंदरों को भगाया। तब किसी तरह बंदर के बच्चे को बाहर निकाल कर बिजली चालू की गई। इसके कारण दोपहर 2:30 बजे से 3:45 बजे तक करीब 200 से ज्यादा व्यापारियों की दुकानों की बिजली गुल रही। अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि बंदर का बच्चा पेड़ पर खेलते हुए पेटी पर गिर गया था, जिससे बिजली आपूर्ति में बाधा आई थी।
केबल कटने से तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
फाइबर केबल डालने वाली एजेंसी के बिना अनुमति किए जा रहे कार्य के कारण शनिवार रात विद्युत उपकेंद्र अंबेडकर यूनिवर्सिटी से संबंधित रमाबाई फीडर की अंडरग्राउंड केबल कट गई। इसके कारण संबंधित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रात 12:30 बजे ठप हो गई। सूचना पर पहुंची टीम 3:30 बजे फाल्ट दूरकर आपूर्ति सुचारू कर सकी। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि संबंधित एजेंसी के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई जा रही है। इसके अलावा फतेहगंज क्षेत्र में केबल ड्रिल करने के दौरान भूमिगत केबल में सुबह 9:30 बजे फॉल्ट आ गया। इससे करीब एक घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें