यूपी में कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए आउट ब्रेक रिस्पांस के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में एक 23 सदस्यीय राज्य स्तरीय कमेटी का गठन कर दिया है।
वहीं, रोकथाम व बचाव के प्रयासों पर चर्चा के लिए मंगलवार शाम एक बैठक बुलाई गई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि आगरा के रहने वाले छह लोगों में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं। इन सभी का सैंपल पहले पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी भेजा गया फिर दिल्ली के नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल लैबोरेटरी भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि अभी तक उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के छह संदिग्ध पाए गए हैं। वायरस से संक्रमित लोगों और उनके परिवार को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती किया गया है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा हम एयरपोर्ट और नेपाल के रास्ते पर भी नजर रख रहे हैं। मामले पर मुख्य सचिव के साथ मंगलवार शाम को हाई पावर कमेटी की बैठक भी होगी। उन्होंने लोगों से अफवाहें न फैलाने की अपील की है।
राहव व बचाव के लिए गठित की गई टीम: