फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow : गोमतीनगर में बन रहा 15 मंजिला हाईटेक बस अड्डा, 60 हजार यात्रियों को मिलेगी राहत

Fri, 04 Jul 2025 02:21 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

गोमती नगर में बनने वाले 15 मंजिला बस अड्डे की डिजाइन फाइनल हो गई है। इसका निर्माण दो साल में पूरा होगा। यहां से 1200 बसों का संचालन होगा। जिससे 60 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बस अड्डे का फाइनल हुआ डिजाइन। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोमतीनगर के विभूतिखंड में बन रहा रोडवेज का नया बस अड्डा खूबसूरती में गोमतीनगर रेलवे स्टेशन को टक्कर देगा। 15 मंजिला बस अड्डे में 1200 बसों तक का आवागमन हो सकेगा। इससे 60 हजार यात्रियों को राहत मिलेगी। 250 करोड़ रुपये की लागत से बस अड्डा दो वर्ष में तैयार किया जाएगा। इसकी डिजाइन बृहस्पतिवार को फाइनल हो गई है, जो शानदार लुक में नजर आ रही है।

विज्ञापन


रोडवेज प्रशासन प्रदेशभर में पीपीपी मॉडल पर बस अड्डे विकसित कर रहा है। इसी क्रम में विभूतिखंड स्थित सिटी बस व रोडवेज बस कार्यशाला को मिलाकर नया बस अड्डा बनाया जा रहा है। इसका काम शुरू कर दिया गया है। बस अड्डे की डिजाइन पर लंबे समय से माथापच्ची चल रही थी।

ये भी पढ़े- UP: सीएम योगी ने आम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ, 800 प्रजातियों को देखने और चखने का मिलेगा मौका
विज्ञापन


अधिकारी बताते हैं कि यहां एयरपोर्ट की तर्ज पर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। 60 हजार वर्ग मीटर में बस अड्डा गोमतीनगर स्टेशन के द्वितीय प्रवेशद्वार की ओर बनाया जा रहा है। इसमें 70 प्लेटफॉर्म और 16 इलेक्ट्रिक बसों के लिए ठहराव होंगे। 80 बसों के लिए पार्किंग की व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
रेस्टरूम व एसी लाउंज, शॉपिंग मॉल, एटीएम, बैंक, 100 शौचालय, 750 वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था, कंट्रोल रूम, डाकघर, पुलिस बूथ, फूड प्लाजा

ये भी पढ़े- UP Government Jobs : ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए अब ट्रिपल-सी कोर्स अनिवार्य, नई नियमावली लागू

454 करोड़ रुपये से बनेंगे तीन बस अड्डे 
पीपीपी मॉडल पर लखनऊ में विकसित किए जा रहे तीन बल अड्डों पर कुल 454 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनमें विभूतिखंड बस अड्डे पर 250 करोड़, चारबाग बस अड्डे पर 50 करोड़ व अमौसी वर्कशॉप पर 154 करोड़ का खर्च आएगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें