फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान पथ पर तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से 10वीं के छात्र की मौत, कार सवार दो युवक भी गंभीर

विज्ञापन
शनि की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। किसान पथ पर सोमवार शाम तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार किशोर को कुचल दिया। हादसे में बीबीडी के मेहौरा गांव निवासी वीरेंद्र कनौजिया के बेटे शनि (15) की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल से भागने की कोशिश में ट्रक चालक ने आगे जाकर एक कार को भी जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार दो युवक और ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा जुग्गौर रेगुलेटर के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, बाराबंकी के बहरौली निवासी ट्रक चालक राकेश था, वह नशे में था। उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि शाम करीब 4:20 बजे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से शनि को रौंद दिया। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा और उल्टी दिशा से आ रही एक कार को भी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सचिन (20) और आनंद (21) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की बॉडी काटकर दोनों को बाहर निकाला। सचिन लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं, जबकि आनंद इंजीनियरिंग का छात्र है।


स्कूल से घर लौटते वक्त हुआ हादसा
शनि जुग्गौर स्थित सरकारी स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था। रोज की तरह सोमवार को भी साइकिल से स्कूल गया था और घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। पुलिस ने जब सूचना घर तक पहुंचाई तो घर में कोहराम मच गया। परिवार सदमे में डूब गया। बेटे की मौत की खबर सुनकर पिता वीरेंद्र और अन्य परिजन बेसुध हो गए। पुलिस का कहना है कि परिजनों से तहरीर लेकर ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन



किसान पथ पर लंबा जाम

हादसे के बाद किसान पथ पर वाहनों की रफ्तार थम गई। ट्रक और कार को हटाने में काफी समय लगा, जिससे सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस ने क्रेन की मदद से दोनों वाहन हटवाए, जिसके बाद यातायात धीरे-धीरे सामान्य हो सका। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तेज रफ्तार की टक्कर से कार पलट गई थी, इसलिए राहत कार्य में देर लगी।

शनि की फाइल फोटो।

शनि की फाइल फोटो।

शनि की फाइल फोटो।

शनि की फाइल फोटो।

शनि की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें