फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आखिरी दिन, करा लें रजिस्ट्री फायदे में रहेंगे

Sun, 04 Aug 2013 06:57 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
नये डीएम सर्किल रेट लागू करने में मिली तीन दिन की मोहलत का फायदा रजिस्ट्री कराने वालों ने गुरुवार को उठाया।
विज्ञापन


नए सर्किल रेट की प्रस्तावित दरों में दस से तीस फीसदी तक की प्रस्तावित वृद्धि के कारण जेब पर पड़ने वाले अतिरिक्त भार से बचने को भू संपत्तियों व मकान की रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ पूरा दिन कलेक्ट्रेट परिसर स्थित निबंधन कार्यालय व बीकेटी, मलिहाबाद व मोहनलालगंज तहसील में जुटी रही।

सहायक महानिरीक्षक निबंधन ओपी सिंह ने बताया कि सर्किल रेट की नयी दर लागू किए जाने की मियाद में मिली मोहलत का फायदा उठाने को दिन भर में करीब 350 क्रेताओं ने अपने पक्ष में भू संपत्तियों व भवन खरीद का निबंधन कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बिके स्टांप से बतौर शुल्क सरकारी खजाने में 6 करोड़ से अधिक की राशि आने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को घोषित अवकाश के कारण निबंधन कार्यालय बंद रहेगा।

इसलिए अब सोमवार से लागू होने वाले नए सर्किल रेट से पहले अब सिर्फ शनिवार को ही रजिस्ट्री कराने का मौका मिलेगा।

निबंधन कार्यालय में रजिस्ट्री कराने को बने सभी आठ कक्षों में गुरुवार को रजिस्ट्री कराने वालों की भीड़ जुटना शुरू हो गयी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें