फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में मिला गायब स्टूडेंट का शव

Mon, 29 Jul 2013 11:11 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
बंथरा में रविवार को एक छात्र का शव नाले में मिला। वह शनिवार को जानवर चराने गया था और वहां से लौटते वक्त गायब हो गया था। सूचना पाकर पुलिस ने सफाईकर्मियों की मदद से शव बाहर निकलवाया।
विज्ञापन


वह औरावां के एक किसान का बेटा है। पुलिस के सामने उसने पहचान कर ली है। छात्र के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घर वालों ने हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है।

वहीं, पुलिस छात्र की मौत की वजह नाले में डूबना बताया। बंथरा के औरावां गांव निवासी नंद किशोर रावत का बेटा अमन (08) एक निजी विद्यालय में कक्षा-एक छात्र था।
विज्ञापन


शनिवार को स्कूल से आने के बाद वह जानवर चराने गया था। अमन के पिता नंद किशोर ने बताया कि दोपहर उसने अमन को घर भेज दिया और जानवर की देखभाल खुद का जिम्मा खुद संभाल लिया।

देर शाम तक अमन घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने खोजबीन करते हुए आसपास का इलाका छान मारा। काफी खोजबीन के बावजूद अमन का कहीं कोई पता नहीं चला।

शनिवार देर रात नंद किशोर ने थाने में अमन के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के पुराहीखेड़ा गांव के निकट नगवा नाले में एक बच्चे का शव उतरा रहा है।

सूचना पर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बच्चे का शव बाहर निकलवाया। सूचना पर नंद किशोर ने वहां पहुंचकर शिनाख्त की। उसने कहा कि यह उसके बेटे अमन का ही शव है।
विज्ञापन


छात्र के शरीर पर चोट के निशान व खून रिसना पाया गया है। पिता का कहना है कि अमन की हत्या कर नाले में फेंका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें