मेडिकल की पढ़ाई के लिए यूपी सीपीएमटी की काउंसलिंग में ओपन कोटा की सभी सीटें फुल हो गईं। अंतिम दिन की काउंसलिंग में तीन प्राइवेट डेंटल कॉलेज भी शामिल हुए।
हालांकि, इन कॉलेजों की केवल 24 प्रतिशत सीटें ही लॉक हो सकीं। पहले चरण के अंतिम दिन की काउंसलिंग में बुधवार को सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 82 और बीडीएस की 12 सीटें लॉक हुईं।
अब तक एमबीबीएस की 1257 सीटें लॉक हो चुकी हैं। इसके बाद एससी कोेटा की चार, फ्रीडम फाइटर कोटा और विकलांग कोटा की चार-चार सीटें बची हैं।
इन 12 सीट को दूसरे चरण की काउंसलिंग में शामिल कराने की तैयारी है। अंतिम दिन की काउंसलिंग में तीन प्राइवेट डेंटल कॉलेज भी शामिल हुए। इन डेंटल कॉलेज की 125 सीटों के लिए काउंसलिंग कराई गई।
लखनऊ केंद्र के को-ऑर्डिनेटर जीसी पुरोहित ने बताया कि तीनों डेंटल कॉलेज को मिलाकर 36 सीटों पर अलॉटमेंट हो पाया है।
काउंसलिंग में शामिल होने वाले कॉलेज में कैरियर डेंटल कॉलेज, लखनऊ, महाराणा प्रताप डेंटल कॉलेज, कानपुर और आईडीएस, मोदीनगर हैं।