फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुराने शहर में दूसरे दिन भी नहीं आया पानी

Tue, 23 Jul 2013 06:50 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने इलाके में लगातार दूसरे दिन पानी न आने से रोजेदारों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। रविवार को जहां बिजली संकट के कारण जलापूर्ति प्रभावित थी वहीं सोमवार को बालागंज जलकल के पैनल में खराबी आ गई।
विज्ञापन

 
इसके चलते लाखों लोगों को पीने का पानी नहीं नसीब हुआ। लगातार दूसरे दिन पानी न आने से रोजेदारों को खासतौर पर परेशानी हुई। बालागंज जलकल से जुड़े चौक, कश्मीरी मोहल्ला, पतंग पार्क, डालीगंज, खदरा और मल्लाही टोला समेत बड़े इलाके में सप्लाई प्रभावित रही।

जलकल के प्रभारी महाप्रबंधक एसके वर्मा का कहना है कि सुबह बिजली आपूर्ति ठीक हो गई थी लेकिन अचानक जलकल के पैनल सिस्टम में खराबी आ गई।

लेकिन अब इसे ठीक कर लिया गया है और मंगलवार को आपूर्ति पूरी तरह सामान्य रहेगी। उधर ओम नगर वार्ड की सकेत पुरी कॉलोनी में दूसरे दिन भी पानी में कीड़े आने की शिकायत हुई। क्षेत्रीय लोगों का कहना यदि समस्या दूर न हुई तो मंगलवार को जलकल कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पार्षद उषा किरण ने बताया कि जानकारी के बाद जलकल के अभियंता निरीक्षण करने आए थे और पाइप लाइन बदलने का आश्वासन देकर गए हैं। यदि लाइन नहीं बदली गई तो फिर अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।

वहीं कैम्पवेल रोड की लक्ष्मणपुरी निवासी महीनों से पेयजल किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय निवासी शेर बहादुर का कहना है कि यहां पर पानी की समस्या नलकूप ऑपरेटर की लापरवाही के कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें