फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में 959 नए कोरोना पॉजिटिव, अब 15371 एक्टिव मरीज बचे

Sun, 27 Dec 2020 07:31 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
new Corona strain - फोटो : iStock
विज्ञापन
यूपी में कोरोना संक्रमण छह महीने पहले की स्थिति में आ गया है। रविवार को प्रदेश में 959 नए पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। इससे पहले 03 जुलाई को 982 मरीज सामने आए थे। अब प्रदेश में कुल 15371 एक्टिव मरीज बचे हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को 1391 मरीजों को संक्रमण मुक्त हो जाने के कारण डिस्चार्ज किया गया है। जबकि 13 मरीजों की मौत हो गई है। शनिवार को कुल 142636 नमूनों की जांच की गई। बीते 10 दिनों में यह सबसे अधिक नमूनों की जांच है। प्रदेश में अब तक 23382697 नमूनों की जांच की जा चुकी है। अब तक कुल 582041 पॉजिटिव मरीजों में से 558303 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

05 जुलाई को मिले थे एक हजार से अधिक मरीज
यूपी में 04 मार्च को कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के लगभग पांच महीने बाद 05 जुलाई को मरीजों की संख्या 1155 पर पहुंची थी। लगभग पांच महीने बाद 26 दिसंबर को प्रदेश में 1102 मरीज सामने आए थे। प्रदेश में मरीजों की कम होती संख्या के बीच राजधानी लखनऊ की स्थिति लगातार खरीब बनी हुई है। 959 में से 199 मरीज लखनऊ के हैं। इसे बाद मेरठ में 64, वाराणसी में 62, गाजियाबाद में 45, प्रयागराज में 42, कानपुर नगर में 35 पॉजिटिव मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


संक्रमित मरीजों की 13 मौत में से 03 लखनऊ में, 02 वाराणसी में और प्रयागराज, मेरठ, अयोध्या, बलिया, बुलंदशहर, कुशीनगर, फतेहपुर, चित्रकूट में एक-एक मरीज की मौत हुई है। रविवार को 65 जिलों में एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें