फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलशकि्त राज्यमंत्री सहित 924 की रिपोर्ट पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
जल शक्ति राज्यमंत्री सहित 924 पॉजिटिव, 13 की मौत
विज्ञापन

जल शक्ति राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख सहित 924 लोगों की शुक्रवार को कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके साथ मरीजों की कुल संख्या 30,496 हो गई है।
वहीं, राजधानी के 10 लोगों समेत 13 की मौत हो गई। अब मरने वालों की संख्या 402 हो गई है। शुक्रवार को 603 मरीज ठीक होकर घर लौटे। इसके साथ डिस्चार्ज होने वालों की कुल संख्या 22,122 हो गई है।
सिंचाईं मंत्री ने ट्विटर पर खुद के पॉजिटिव होने की जानकारी देते हुए संपर्क में आए लोगों से जांच कराने और आइसोलेशन में रहने की अपील की है। वहीं, जिला जेल के 38 बंदियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन

पीजीआई की इमरजेंसी, मेडिसिन और लिवर ट्रांसप्लांट एंड हिपेटोबिलयरी यूनिट में भर्ती मरीजों में से एक-एक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। तीनों को कोविड हॉस्पिटल भेज दिया गया। मरीजों के संपर्क में आने वाले पांच डॉक्टरों और आठ कर्मचारियों की जांच कराई गई है।
यहां भी मिले पॉजिटिव
आशियाना में 21, इंदिरानगर में 41, आलमबाग में 31, ठाकुरगंज में 26, तालकटोरा में 27, हसनगंज में 11, गोमती नगर में 48, हजरतगंज में 18, मड़ियांव में 27, रायबरेली रोड में 37, अलीगंज में 25, जानकीपुरम में 25, महानगर में 18, कैंट में 21, चौक में 18, चिनहट में 33, पारा में 11, नाका में 18, सहादतगंज में 11, गोमती नगर विस्तार में 11, विकासनगर में 23, कृष्णानगर में 20 मरीज मिले।
डॉक्टर पॉजिटिव, ऑपरेशन टले
बलरामपुर अस्पताल में हड्डी रोग विभाग के डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसने एक मरीज का ऑपरेशन किया था। इस पर ओटी को 48 घंटे के लिए बंद कर ऑपरेशन टाल दिए गए हैं। डॉक्टर के संपर्क में आए कर्मचारियों की जांच होगी।
सिविल के पांच मरीज पॉजिटिव
सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे ने बताया कि इमरजेंसी में भर्ती पांच मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस पर आइसोलेशन कमरे को 24 घंटों के लिए बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

मरने वालों में तीन बाहरी जिलों के भी
गोमतीनगर निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग डायबिटीज सहित अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। पॉजिटिव आने पर शुक्रवार सुबह उन्हें केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां कुछ देर बाद मौत हो गई। इसी तरह सदर के 68 वर्षीय बुजुर्ग के सिर में रक्तस्राव भी हो गया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। इसी तरह अन्य अस्पतालों में भी 8 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा सीतापुर के शिवराजपुर निवासी 55 वर्षीय पुरुष ने कोरोना वार्ड में दम तोड़ दिया। उन्हें दो सितंबर को भर्ती कराया गया था। महाराजगंज निवासी 36 वर्षीय महिला की भी कोरोना से मौत हो गई। वहीं, अमेठी की 12 वर्षीय बालिका को 28 अगस्त को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। उसकी कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इलाज के दौरान उसकी सांसें उखड़ गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें