फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटिस पर आजम खान की बहन ने भेजा नगर निगम को जवाब

विज्ञापन
विज्ञापन
नोटिस पर आजम खां की बहन ने भेजा नगर निगम को जवाब
विज्ञापन

प्रदेश के पूर्व नगर विकास मंत्री व सपा सांसद आजम खां की बहन निकहत अखलाक ने लखनऊ नगर निगम को उसकी नोटिस का जवाब भेज दिया है। इसमें उन्होंने निगम की जांच पर सवाल भी उठाए हैं।
कहा, नोटिस झूठे तथ्यों के आधार पर जारी की गई। उनका कोई निजी घर नहीं है और गलत तथ्यों के आधार पर मकान का आवंटन निरस्त न किया जाए। इस पर नगर आयुक्त अजय द्विवेदी ने कहा कि जवाब के परीक्षण के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर निगम को जांच में निकहत को आवंटित रिवर बैंक कॉलोनी स्थित मकान बंद मिला था। साथ ही आसपास जानकारी करने पर यह भी पता चला था कि आवंटी रामपुर स्थित आवास में रहती हैं।
इसी आधार मकान आवंटन रद्द करने के बाबत नोटिस जारी किया गया था। इसके जवाब में निकहत ने सवाल उठाया कि नोटिस में उल्लेख नहीं किया गया है कि जांच किस तारीख को कब हुई।
वहीं वे कौन लोग हैं, जिन्होंने निगम को बताया कि वह रामपुर में रहती हैं। निकहत ने जवाब में यह भी कहा कि वह 76 वर्ष की हैं और अस्वस्थ हैं।
लखनऊ में बेहतर चिकित्सा सुविधा होने के कारण वह रिवर बैंक कॉलोनी स्थित मकान में ही रहती हैं। यह मकान उन्हें वर्ष 2007 में सरकारी सेवा से रिटायर होने के बाद आवंटित हुआ था।
विज्ञापन

लॉकडाउन में आवंटित बंगले की भी होगी जांच
लॉकडाउन के दौरान रिवर बैंक कॉलोनी में करोड़ों की कीमत का सरकारी बंगला भाऊराव देवरस सेवा न्यास संस्था द्वारा संचालित अन्त्योदय हेल्थ मिशन को आवंटित किए जाने के मामले की जांच होगी। इस आवासीय बंगले को अस्पताल चलाने के लिए आवंटित किया गया, जबकि नियमों के तहत आवासीय भवन में अस्पताल नहीं चलाया जा सकता है। नगर आयुक्त ने कहा कि जांच में पता चलेगा कि किन-किन नियमों की अनदेखी की गई। गौरतलब है कि सपा के कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह बल्लू और मोहम्मद सलीम इस बंगले का आवंटन निरस्त करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें