फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जायरीन को जेसीबी ने कुचला, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विश्व प्रसिद्ध दरगाह किछौछा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात सड़क किनारे सो रहे बिहार निवासी दो जायरीन को जेसीबी ने रौंद दिया। एक वृद्ध जायरीन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा जायरीन गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



घटना के बाद चालक जेसीबी छोड़कर भाग खड़ा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि घायल को इलाज के लिए सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक के परिवारीजनों को घटना की सूचना दे दी है।


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात लगभग दो बजे तेज हवा चलने के कारण किछौछा दरगाह क्षेत्र की बिजली ठप हो गई। इस पर कुछ जायरीन कमरे से बाहर निकलकर सड़क के किनारे सो गए।
विज्ञापन



इसी बीच मुख्य दरगाह से कुछ दूरी पर स्थित मार्ग के निकट से गुजर रही जेसीबी मशीन का चालक सड़क के किनारे सो रहे जायरीनों को नहीं देख पाया।


उसने दो जायरीनों को रौंद दिया। आसपास सो रहे अन्य जायरीन घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। लोगों को एकत्र होता देख चालक अंधेरे का लाभ उठाकर जेसीबी छोड़कर भाग खड़ा हुआ।


हादसे में बिहार प्रांत के गया जनपद के चंदौकी थाना अन्तर्गत इस्लामगंज कटारी गांव निवासी मोहम्मद कलीम (70) पुत्र मोहम्मद हुसैन की कुचलने के चलते मौके पर ही मौत हो गई, जबकि इसी थाना अन्तर्गत सादिकपुर इस्लामनगर गांव निवासी मोहम्मद इंसाफ अंसारी (48) पुत्र कलीम गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें