फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

52 मलिन बस्तियों में बिछेगा सड़कों का जाल

विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। शहर की 52 मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों के दिन अब बहुरने वाले हैं। इनके आवागमन के लिए बस्तियों में नई सड़कों का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए दो करोड़ 60 लाख रुपये का प्रस्ताव नगर पालिका की ओर से तैयार कर लिया गया है। अफसरों का दावा है कि जल्द ही सड़कों का निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

मौजूदा समय की बात करें तो शहर के अंतर्गत आने वाली मलिन बस्तियों में आने-जाने के लिए पक्की सड़कें नहीं हैं। जो सड़कें हैं, भी वह गड्ढों में तब्दील हैं। इससे सोनिया नगर, मुंशीगंज, नया पुरवा समेत अन्य मलिन बस्तियों के रहने वाले नागरिकों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर बारिश के दौरान तो लोग गिरकर चोटिल भी हो जाते हैं। नगर पालिका की ओर से अब इन मलिन बस्तियों में नई सड़कों का निर्माण कराने का खाका तैयार कर लिया गया है। अफसरों की मानें तो दो करोड़ 60 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। इस धनराशि से नई सड़कें बनवाई जाएंगी।

36 लाख खर्च कर कराई सड़कों की मरम्मत
नई सड़कों का निर्माण कराने के साथ-साथ पालिका की ओर से गड्ढों में तब्दील सड़कों की मरम्मत भी कराई जा रही है। इसी कड़ी में जिला अस्पताल से पुलिस लाइंस, रेलवे स्टेशन से घंटाघर, बीएसएनएल कार्यालय, घंटाघर-सुपर मार्केट-हाथी पार्क तक की सड़क के मरम्मत कराई गई है। इस मरम्मत कार्य में 36 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। अफसरों का दावा है कि इसके अलावा गड्ढों में तब्दील सड़कों को चिन्हित कराया जा रहा है। जल्द उनकी भी मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन


शहर की मलिन बस्तियों में नई सड़कों का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस कार्य में दो करोड़ रुपये 60 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। सड़कों का निर्माण होने से लोगों को आने-जाने में सहूलियत मिलेगी। जल्द कार्य शुरू होगा। इसके अलावा गड्ढों में तब्दील सड़कों की मरम्मत का कार्य भी कराया जा रहा है।
विज्ञापन

- मुशीर अहमद, ईओ, नगर पालिका रायबरेली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें