फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज अमेठी के तारापुर आएंगे राज्यपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
आज अमेठी के तारापुर आएंगे राज्यपाल
विज्ञापन



गौरीगंज। राज्यपाल राम नाईक के गुरुवार को एक दिवसीय अमेठी दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। इसके लिए खेरौना हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल तक 11 मजिस्ट्रेटों के साथ ही बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।


अमेठी के तारापुर गांव स्थित केपीएस स्कूल के वार्षिकोत्सव में बृहस्पतिवार को राज्यपाल राम नाईक बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। राज्यपाल के सचिव की ओर से कार्यक्रम जारी होने के बाद जिला व पुलिस प्रशासन उनके दौरे को लेकर सक्रिय है।
विज्ञापन


डीएम शकुंतला गौतम ने कुल 11 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की है। राज्यपाल राम नाईक गुरुवार को अपराह्न 01:35 बजे खेरौना स्थित हैलीपैड पर उतरेंगे।


वहां 1:50 बजे तक प्रेस क्लब प्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद दो बजे वे केपीएस स्कूल पहुंचेंगे। वहां 3:15 बजे तक वार्षिकोत्सव में रहेंगे। 3:20 बजे स्कूल से निकलकर राज्यपाल 3:30 बजे खेरौना पहुंचेंगे और 3:35 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे।


एसपी कुंतल किशोर ने बताया कि, राज्यपाल के दौरे के मद्देनजर छह सीओ, 14 थानाध्यक्ष व कोतवाल, 64 उपनिरीक्षक, 235 सिपाही, 50 महिला सिपाही तथा डेढ़ कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें तीन सीओ, 25 एसआई, 75 सिपाही तथा एक कंपनी पीएसी बाहर से बुलाई गई है।


राज्यपाल के आगमन को लेकर बुधवार देर शाम अमेठी पुलिस लाइंस परिसर में एडीएम ईश्वरचंद्र व एएसपी बीसी दूबे की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन



एडीएम और एएसपी ने तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने खेरौना स्थित हैलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इस मौके पर उपजिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार मिश्र, सीओ पीयूषकांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें