फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द धुआं मुक्त होंगी रामनगर व जहांगीरगंज की छह ग्राम पंचायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द धुआं मुक्त होंगी रामनगर व जहांगीरगंज की छह ग्राम पंचायतें
विज्ञापन


अंबेडकरनबर। रामनगर व जहांगीरगंज विकासखंड के छह ग्राम पंचायतों की महिलाओं को जल्द ही चूल्हा फूंकने से निजात मिलने वाली है। धुआं मुक्त अभियान को बढ़ावा देने के लिए इन ग्राम पंचायतों के 575 गरीब परिवारों को जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन दिया जाएगा।

शासन के निर्देश पर विभाग ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। साथ ही संबंधित क्षेत्र की गैस एजेंसियों को भी इसके अनुपालन के लिए अवगत कराया गया है। 20 अप्रैल उज्ज्वला दिवस से पांच मई तक इन गांवों को धुआं मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि केंद्र सरकार पर्यावरण बेहतरी व गरीबों के हितों को लेकर गंभीर है। पर्यावरण की सुरक्षा के लिए सरकार ने उज्ज्वला योजना की शुरुआत की है। इसके तहत सरकार गरीबों को निशुल्क गैस कनेक्शन बांट रही है।

सरकार का मानना है कि गरीबों के घरों में जब एलपीजी कनेक्शन होगा तो वे भोजन पकाने के लिए पेड़ों का दोहन कर लकड़ियां नहीं जलाएंगे और चूल्हे से निकलने वाला धुआं भी नहीं होगा। इससे एक तरफ वृक्षों की कटान रुकेगी, तो दूसरी तरफ वायु प्रदूषण भी कम होगा।

इसके अलावा धुएं से महिलाएं बीमार भी नहीं होंगी। इसी मंशा को फलीभूत करने के लिए केंद्र सरकार पूरी गंभीरता से उज्ज्वला योजना का संचालन कर रही है। पिछले दिनों जहां बीपीएल परिवारों को निशुल्क एलपीजी कनेक्शन बांटे गए थे, वहीं अब इससे वंचित रह गए पात्रों को सरकार गैस कनेक्शन उपलब्ध कराने की तैयारी में है।

स्वराज योजना के तहत इस बार आलापुर तहसील क्षेत्र के रामनगर व जहांगीरगंज विकासखंड क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों को धुआं मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें रामनगर की ग्राम पंचायत कवही अंजनपुर व मूसेपुर कला शामिल हैं, जबकि जहांगीरगंज विकासखंड क्षेत्र की चार ग्राम पंचायतें उमरी जलाल, सिंहपुर, तिहाईपुर व नसीरपुर शामिल हैं।

इसमें शासन के निर्देश पर 575 पात्रों का चयन किया गया है। इस योजना के लिए उन गरीबों को पात्रता की श्रेणी में रखा गया है, जो प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थी और अंत्योदय कार्डधारक हैं। पात्रों को योजना का लाभ देने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 20 अप्रैल शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस पर कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। आगामी पांच मई तक संबंधित गांवों के चयनित सभी पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन


बीडीओ रामनगर राजीव कुमार का कहना है कि, रामनगर व जहांगीरगंज ब्लॉक की छह ग्राम पंचायतों को धुआं मुक्त करने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत पात्रों का चयन कर लिया गया है। योजना के तहत कुल 575 पात्रों को निशुल्क गैस कनेक्शन देना है। इसके लिए संबंधित क्षेत्र की गैस एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है। 20 अप्रैल को रामनगर स्थित गैस एजेंसी से योजना की शुरुआत होगी। पर्यावरण बेहतरी व महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में केंद्र सरकार का ये सराहनीय कदम है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें