फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही के घर से पांच लाख का माल उड़ाया0

विज्ञापन
विज्ञापन
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में बुधवार की रात चोरों ने एक सिपाही के घर से नकदी, जेवरात समेत पांच लाख का माल पार कर दिया। सिपाही के भाई की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। चोरी की वारदात से क्षेत्रीय लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन


हरीपुर निहस्था निवासी उपेंद्र सिंह इस समय जिला कारागार नैनी इलाहाबाद में सिपाही के पद पर तैनात है। दूसरे भाई धीरेन्द्र सिंह चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं, जबकि एक भाई रणविजय सिंह खुद घर पर रहकर खेती करते हैं। बुधवार की रात मां मिथिलेश सिंह, भाभी अंजू सिंह और भाई रणविजय सिंह सहित परिवार के सभी लोग सो गए।

इसी बीच चोर छत के रास्ते होते हुए जीने से घर में घुसे। जिन कमरों में परिवारीजन सो रहे थे, उनमें बाहर से कुंडी बंद कर दिया। इसके बाद दूसरे कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखे तीन बक्से उठा ले गए। इसमें 20 हजार रुपये की नकदी व सोने-चांदी के जेवरात समेत पांच लाख का सामान था। सिपाही के भाई दीपेंद्र सिंह ने घटना की तहरीर थाने में दी है। थानाध्यक्ष विजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। जांचकर करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें