फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवार गिरने से बच्ची की मौत, भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खंडासा थाना क्षेत्र के डूंडी गांव में शनिवार सुबह हुआ हादसा
विज्ञापन

अमरगंज (फैजाबाद)। थाना क्षेत्र खंडासा के डूंडी गांव में शनिवार सुबह दीवार गिरने से दो बच्चे दब गए। इस हादसे में एक बच्ची की मौत हो गई जबकि एक अन्य मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने के कारण उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

डूंडी गांव निवासी अमरनाथ यादव की आठ साल की बच्ची खुशबू व उसका चार साल का चचेरा भाई किशन पुत्र विश्वनाथ यादव शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे घर के सामने खड़ंजे पर खेल रहे थे।
विज्ञापन


इस दरम्यान पड़ोस के रामबरन कोरी के घर की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर दोनों मासूमों के ऊपर गिर गई। इसमें दोनों बच्चे दीवार के मलबे में दब गए। आननफानन में ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बच्चों को मलबे से बाहर निकालकर सीएचसी रुदौली भेजवाया, जहां पर बच्ची को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि गंभीर रूप से घायल मासूम किशन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां स्थिति में सुधार न होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। एसओ खंडासा रामचंद्र सरोज ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें