फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज और रौनाही थाना क्षेत्र में घटना
विज्ञापन

कुमारगंज-सुचितागंज (फैजाबाद)। कुमारगंज और रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत दो गांवों में करंट लगने से दो लोगों की जान चली गई। पहली घटना में विद्युत उपकेंद्र कुमारगंज में तैनात संविदा लाइनमैन की लापरवाही के चलते एक युवक को खंभे से केबल जोड़ते समय करंट लग गया।

दूसरी घटना में रौनाही थाना क्षेत्र के कुंदुरुखा खुर्द ग्राम सभा के टीका पांडे का पुरवा में पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा एक युवक बिजली के तारों की चपेट में आ गया।
विज्ञापन


कुमारगंज के गांव पूरे लाल पांडेय के पास एक उपभोक्ता ने शुक्रवार रात विद्युत उपकेंद्र पर तैनात संविदा लाइनमैन सुल्तानी से फोन कर खराब हो चुकी घरेलू केबल जोड़ने को कहा, जिस पर संविदा कर्मी ने स्वयं न आकर अपने परिचित अकमा गांव निवासी रामधीरज पाल (18) को बिजली घर से शटडाउन दिलवाकर तार जोड़ने के लिए कहा।

इसके बाद गांव पहुंचा रामधीरज संविदा लाइनमैन के कहने पर केबल जोड़ने के लिए खंभे पर चढ़ गया, लेकिन तार जोड़ने से पहले ही संविदा कर्मी ने लाइन चालू करवा दी जिसके बाद खंभे पर चढ़ा युुवक करंट लगने से जमीन पर गिर पड़ा।

आसपास के लोगों ने उसे तत्काल कुमारगंज में ही एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद थानाध्यक्ष नीरज राय मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिवारजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं, इस पूरे घटनाक्रम में पावर कॉर्पोरेशन का कोई भी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उधर, सुचितागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, रौनाही थाना क्षेत्र के कुंदुरुखा खुर्द गांव का निवासी महेश (35) शुक्रवार दोपहर गांव के ही एक पेड़ पर चढ़कर डाल काट रहा था।
विज्ञापन


इस दौरान वह बगल से गुजरी 440 वोल्ट की लाइन की चपेट में आ गया और पेड़ से गिर पड़ा। ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से महेश को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महेश की माली हालत बड़ी खराब है। घर में उसके 3 बच्चे भी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें