फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम और अखिलेश एक मंच से करेंगे कला का सम्मान

Sun, 01 Sep 2013 08:43 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
साहित्य के ‘करोड़पति मंच’ से पिता और पुत्र एक साथ साहित्य के श्रेष्ठ पुरस्कारों से साहित्यकारों को सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का सम्मान समारोह 14 सितंबर को होने जा रहा है, जिसमें 91 साहित्यकारों को 1 करोड़ से अधिक की धनराशि से सम्मानित किया जाएगा।

समारोह के मुख्य अतिथि सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव रहेंगे, जबकि हिंदी संस्थान के अध्यक्ष मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे।

समारोह में संस्थान के वर्ष 2012 के विभिन्न श्रेष्ठ सम्मान और पुरस्कारों के लिए चयनित साहित्यकारों को नवाजा जाएगा। आयोजन की तैयारियों को लेकर शनिवार को संस्थान के आला अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर चरणबद्ध तरीके से चर्चा की गई।
बैठक में हिंदी संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह और निदेशक डॉ. सुधाकर अदीब भी मौजूद रहे। बैठक में अधिकारियों का पूरा जोर समारोह में आने वाले साहित्यकारों के इंतजामों पर रहा।
विज्ञापन


बैठक में तय किया गया कि चयनित साहित्यकारों को नगर के दो होटलों में ठहराया जाएगा। उनके आने-जाने से लेकर, उनके ठहरने के स्थान पर भी आला अधिकारियों को जिम्मेदारी दी जाएगी। संस्थान ने 14 सितंबर को होने वाले आयोजनों के लिए तैयारियां भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


मालूम रहे कि 7 अगस्त को हिंदी संस्थान ने वर्ष 2012 के कई श्रेष्ठ साहित्यिक सम्मान घोषित कर दिए हैं, जिसके तहत 91 साहित्यकारों को पुरस्कार स्वरूप 1.31 करोड़ रुपये की धनराशि दी जानी है।

22 मार्च को यहां तीन सालों के रुके हुए सम्मानों को बांटते समय मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सम्मान राशि दोगुनी करने की बात कही थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें