पिछड़ों की लामबंदी के लिए सपा की दूसरे चरण के लिए रथयात्राएं शनिवार को
प्रारंभ हो गई।
कारागार मंत्री राजेंद्र चौधरी ने सपा मुख्यालय से हरी झंडी
दिखाकर सामाजिक न्याय रथयात्रा व 17 अति पिछड़ी जातियों की अधिकार
रथयात्रा को रवाना किया।
खनन राज्यमंत्री गायत्री प्रसाद के नेतृत्व में 17
अति पिछड़ी जातियों की अधिकार रथयात्रा लखनऊ से चलकर मोहनलालगंज, बछरावां व
लालगंज होते हुए फतेहपुर, कौशांबी, इलाहाबाद, मिर्जापुर से सोनभद्र
पहुंचकर 12 नवंबर को संपन्न होगी।
नरेश उत्तम व रामआसरे विश्वकर्मा के
नेतृत्व में सामाजिक न्याय रथयात्रा बाराबंकी, बहराइच, श्रावस्ती,
बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज तथा कुशीनगर होते हुए देवरिया में 12
नवंबर को समाप्त होगी।
राजनीति की और खबरों के लिए यहां आएं...