फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ इंजीनियरों का हुआ प्रमोशन

Sun, 01 Dec 2013 11:03 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन ने नौ अभियंताओ को पदोन्नति दी गई है। इनमें तीन मुख्य अभियंता व छह अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत हुए हैं।
विज्ञापन


अभियंता संघ ने पावर कॉर्पोरेशन में नवसृजित पदों को तत्काल स्वीकृति देने की मांग की है।
मेरठ में तैनात अधीक्षण अभियंता छोटे लाल गुप्ता को मेरठ में व गोरखपुर में तैनात अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र प्रताप सिंह को आगरा में मुख्य अभियंता बनाया गया है।

अधिशासी अभियंता के पद पर मेरठ में तैनात मुकुल सिंघल को पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम मेरठ, जौनपुर में तैनात अश्वनी कुमार श्रीवास्तव को पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम वाराणसी का पदभार दिया गया है।
विज्ञापन


गाजीपुर में तैनात तारिक मतीन को दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम आगरा में अधीक्षण अभियंता पद पर पदोन्नत कर तैनाती के लिए भेजा गया है।

कानपुर में तैनात शशि भूषण वर्मा को अधीक्षण अभियंता एवं सदस्य विद्युत सेवा आयोग लखनऊ, लखनऊ में कार्यरत रंजन कुमार वैद्य को मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लखनऊ व चंद्रकांत शुक्ल को यूपी ट्रांशमिशन कॉर्पोरेशन लखनऊ में ऊर्जा प्रणाली में तैनाती दी गई है।
विज्ञापन


संघ के महासचिव दिनेश चंद्र दीक्षित ने बताया कि पावर कॉर्पोरेशन में नवसृजित खंडों में अधिशासी अभियंताओं, पारेषण निगम में नए उपकेन्द्रों के लिए व उत्पादन निगम में नई इकाइयों के संचालन को सृजित पदों की स्वीकृति लम्बित है।

इससे इन निगमों में अभियंताओं की पदोन्नतियां नहीं हो रही हैं। उन्होंने इन पदों के लिए तत्काल स्वीकृति देने की मांग की है।

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें