फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच : जेट्रोफा का फल खाने से सगी बहनों समेत नौ बीमार, अस्पताल में हुए भर्ती

Tue, 05 Mar 2019 10:41 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बहराइच
विज्ञापन
जेट्रोफा - फोटो : demo
विज्ञापन
बहराइच जिले के मोहल्ला ढपालीपुरवा में जेट्रोफा का फल खाने से नौ बच्चों की हालत बिगड़ गई। आननफानन में बच्चों को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक सभी खतरे से बाहर हैं। बच्चों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला ढपालीपुरवा निवासी कुछ बच्चे मंगलवार शाम को खेल रहे थे। बच्चों ने घर के पीछे लगे जेट्रोफा के पेड़ से फल तोड़कर खा लिया। देखते ही देखते मोहल्ले के नौ बच्चों ने जेट्रोफा का फल खा लिया। सभी बीमार हो गए।आननफानन में परिवारीजनों ने बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां बच्चों का इलाज चल रहा है।

जेट्रोफा का फल खाने से मोहल्ला निवासी नरेंद्र श्रीवास्तव की पुत्री सौम्या (10), सुभि (8) और भाई उमंग (6), निष्ठी (7) पुत्री आशू श्रीवास्तव, दीपाली (7) पुत्री राजन श्रीवास्तव, दिव्या गुप्ता (4) पुत्री ओमप्रकाश, शिवानी (7), रती (5) पुत्री अशोक और अनोखी (9) पुत्री डॉ. अशोक गुप्ता बीमार हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। चिकित्सक शंभू दयाल ने बताया कि सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें