फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मोबाइल में गेम खेलने पर मां ने डांटा... तो 8वीं के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, इस हाल में मिली लाश

Sat, 26 Jul 2025 10:53 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में मोबाइल में गेम खेलने पर मां ने डांटा तो 8वीं के छात्र ने सुसाइड कर लिया। लाश देखकर घरवाले बिलख उठे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
छात्र ने की आत्महत्या।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में आशियाना के सेक्टर-जी निवासी आठवीं के छात्र जफेद बाघ (14) को शुक्रवार की रात मां ने मोबाइल पर गेम खेलते देखा तो उसे पढ़ाई पर ध्यान न देने की बात कहते हुए फटकार लगाई। मां की डांट से आहत होकर किशोर ने खुदकुशी कर ली।

विज्ञापन


मूल रूप से उड़ीसा के रहने वाले जफेद के पिता प्रवीण कुमार सीआरपीएफ 93 बटालियन में दीवान हैं। आशियाना पुलिस के मुताबिक बीते मई माह में उनका ट्रांसफर लखनऊ हुआ था। उनका मंझला बेटा जफेद बाघ एक निजी स्कूल से कक्षा आठ का छात्र था। 

शुक्रवार को वह मोबाइल पर गेम खेल रहा था। बेटे को गेम खेलता देखा मां कुमोदिनी ने बेटे को डांट दिया। मां की डांट से आहत जफेद चुपचाप अपने कमरे में चला गया। कुछ देर के बाद जब मां उसके कमरे में पहुंची तो बेटे को पंखे से रस्सी के सहारे लटका देखा। 
विज्ञापन


बेटे का शव देखते ही वह चीख मारकर बेसुध हो गईं। पुलिस के अनुसार जफेद के दो भाई जोसफ व जेम्स हैं। बड़ा भाई जोसफ उड़ीसा में दादा-दादी के पास रहता है। इंस्पेक्टर आशियाना छत्रपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें