फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: शराब पर टिकी है पूरी 'कांच इंडस्ट्री', रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात आई सामने; पढ़ें पूरी खबर

Mon, 14 Jul 2025 09:56 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी की 'कांच इंडस्ट्री' शराब पर टिकी है। इंटरनेशनल स्प्रिट्स एंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की रिपोर्ट में चौंकाने वाली बात सामने आई है। करीब 88 फीसदी माल शराब कंपनियों में सप्लाई होता है। 
विज्ञापन
कांच की बोतल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आपको जानकर अचरज होगा कि ग्लास यानी कांच सेक्टर की रीढ़ शराब है। शराब की बिक्री घट जाए तो सबसे पहले कमर कांच उद्योग की टूटती है, क्योंकि कुल कांच उद्योग का करीब 88 फीसदी खपत शराब कंपनियों में होता है। कांच की बोतलों की अहमियत इसी से समझी जा सकती है कि महंगी शराब और बीयर की कीमत की 25 फीसदी तक लागत इन बोतलों की होती है। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद का लगभग पूरा कांच उद्योग ही इस पर टिका है। सिर्फ 12 फीसदी कांच से गिलास, झूमर व अन्य उत्पाद तैयार होते हैं। यह खुलासा इंटरनेशनल स्प्रिट्स एंड वाइन एसोसिएशन ऑफ इंडिया की यूपी पर जारी रिपोर्ट में हुआ है। 

रिपोर्ट के मुताबिक आज भी शराब बाजार में 65 फीसदी हिस्सेदारी देशी मदिरा की है। हालांकि, विदेशी शराब की मांग भी तेजी से बढ़ रही है। मध्यम श्रेणी की शराब की सालाना ग्रोथ दर सात फीसदी है जबकि विदेशी श्रेणी की शराब की सालाना ग्रोथ दर 32 फीसदी है, जो देश में सर्वाधिक है। इस श्रेणी की शराब की बिक्री बढ़ने से कांच उद्योग की ग्रोथ पर भी सीधा असर हुआ है क्योंकि महंगी शराब में इस्तेमाल होने वाली बोतलें भी महंगी होती हैं। 

कांच और शराब इंडस्ट्री के बीच गहरा संबंध 

अखिल भारतीय कांच निर्माता संघ के मुताबिक भारत में तैयार होने वाले 88% कंटेनर कांच का उपयोग शराब और बीयर में होता है। इस कांच का 69% फीसदी शराब और 19 फीसदी बीयर की बोतलें बनाने में इस्तेमाल होता है। साफ है कि शराब उद्योग के लिए कांच की बोतलें, विशेष रूप से नियमित और प्रीमियम सेगमेंट में महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये बोतलें उनकी कुल लागत का 20-25% तक होती हैं। 

70% से अधिक कार्यबल कांच की बोतलें बनाने वाली स्वचालित इकाइयों में कार्यरत

फिरोजाबाद प्रदेश में कांच उद्योग का गढ़ है। यहां कांच की बोतलों सहित कई प्रकार के कांच उत्पादों का निर्माण होता है। भारत में एमएसएमई सेक्टर द्वारा कुल कांच उत्पादन का 70% से अधिक का उत्पादन होता है। उद्योग के अनुमान बताते हैं कि फिरोजाबाद में 70% से अधिक कार्यबल अब कांच की बोतलें बनाने वाली स्वचालित इकाइयों में कार्यरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें