फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में 88 प्रतिशत स्वास्थ्यकर्मियों ने लगवाया टीका, 77 फीसदी फ्रंटलाइन वर्करों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की पहली डोज

विज्ञापन
विज्ञापन
अब टीकाकरण का ग्राफ सुधरने लगा है। शहर में शुक्रवार को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने में हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्करों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। टीकाकरण का ग्राफ रिकॉर्ड 83 प्रतिशत के करीब रहा। इसमें 88 फ ीसदी हेल्थ वर्कर ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। वहीं 77 फ ीसदी फ्रंटलाइन वर्करों ने वैक्सीन की पहली डोज लगवाई।
विज्ञापन

शुक्रवार को 35 केंद्रों पर 85 बूथ बनाए गए थे। 9020 को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। टीकाकरण में कोवाक्सिन व कोविशील्ड लगाई गईं। सीएमओ डॉ. संजय भटनागर ने बताया कि 4833 स्वास्थ्यकर्मियों को दूसरी डोज लगाई जानी थी। इसमें 4261 हेल्थ वर्कर ने वैक्सीन लगवाई। करीब 88 फ ीसदी हेल्थ वर्कर ने वैक्सीन लगवाई। 572 हेल्थ वर्कर वैक्सीन लगवाने नहीं आए। 4187 फ्रंटलाइन वर्करों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 3225 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। 77 प्रतिशत फ्रं ट लाइन वर्कर ने पहली डोज लगवाई। इसमें करीब 926 लोग टीका लगवाने नहीं आए। इसकी वजह यह है कि सूची में कई लोगों के नाम गायब थे। गैर जनपद के फ्रंटलाइन वर्कर को टीका लगवाने में मुसीबत झेलनी पड़ी। गैर जनपद का पोर्टल पर नाम न लोड होने से वह वैक्सीन नहीं लगवा पाए। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमके सिंह ने बताया कि टीकाकरण में अब स्वास्थ्यकर्मी व फ्रंट लाइन वर्कर आगे बढ़कर आना शुरू हुए हैं।
विज्ञापन

प्रमुख केंद्रों पर टीकाकरण की स्थिति :
अस्पताल लक्ष्य टीका लगा
पीजीआई 750 429
केजीएमयू 875 750
लोहिया संस्थान 625 431
बलरामपुर 350 287
सिविल 250 359
नोट : कुछ स्थानों पर बकाया लोगों ने भी टीका लगवाया जिससे आंकड़ा लक्ष्य से अधिक पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें