फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने 87 अभियंताओं को सिखाया सबक

Thu, 17 Jul 2014 08:05 AM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह ने पीडब्ल्यूडी के 87 अभियंताओं का एक साथ स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन


इसमें सात मुख्य और 80 अधिशासी अभियंता सिविल हैं। लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह के निर्देश पर ये स्थानांतरण किए गए हैं।

अनिल कुमार संबद्ध प्रमुख अभियंता कार्यालय लोक निर्माण लखनऊ को यहीं पर मुख्य अभियंता भवन बनाया गया है।

संजय मुख्य अभियंता भवन लखनऊ को मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई इलाहाबाद, यहां रहे रामलाल वाधवा को मुख्य अभियंता गोरखपुर बनाया गया है।

इस पद पर रहे महेंद्र सिंह को मुख्य अभियंता मुख्यालय-2 बनाया गया है। इस पद पर रहे हरिवंश सिंह को प्रमुख अभियंता कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है।

रमेश चंद्र बरनवाल मुख्य अभियंता (रा.मा.) को मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है।

सुरेंद्र कुमार मुख्य अभियंता विद्युत यांत्रिक को प्रमुख अभियंता लोक निर्माण कार्यालय लखनऊ से संबद्ध किया गया है। इसके अलावा 80 अधिशासी अभियंता भी स्थानांतरित किए गए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें