फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब तक 8610 कोरोना पीड़ित हो चुके हैं डिस्चार्ज, रिकवरी प्रतिशत 61.10 रहा: प्रमुख सचिव स्वास्थ्य

Mon, 15 Jun 2020 05:52 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद का कहना है कि प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 61.10 प्रतिशत है। अब तक 8610 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रविवार को प्रदेश में 13328 सैंपल की टेस्टिंग हो चुकी है। वहीं, अब तक प्रदेश में 4 लाख 66 हजार 81 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना के कारण अब तक 417 मौतें हो चुकी हैं।

वहीं, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि लॉकडाउन लागू होने के बाद से अब तक प्रदेश में धारा 188 के अंतर्गत कुल 65735 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। कुल 55542 वाहन सीज किए गए हैं और कुल 29 करोड़ 9 लाख रुपये का चालान किया गया है। फेक न्यूज से जुड़े 1468 मामलों का संज्ञान लेकर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सभी जनपदों के जिलाधिकारी और पुलिस को निर्देश दिया गया है कि जहां भी लोग बिना मास्क, सामाजिक दूरी आदि का पालन नहीं करेंगे उन पर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें