पीजी में प्रवेश जारी, यूजी में आवेदन का अंतिम मौका कल
लखनऊ। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में परास्नातक में प्रवेश के लिए विभागवार मेरिट जारी होने के बाद काउंसिलिंग जारी है। परास्नातक में प्रवेश प्रक्रिया दो अगस्त तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद दावा मान्य नहीं होगा। स्नातक प्रवेश के लिए 31 जुलाई तक आवेदन प्रक्रिया चलेगी। प्रवक्ता डॉ. यशवंत वीरोदय ने बताया कि निर्धारित सीटों की अपेक्षा दो गुना आवेदन मिले हैं। आवेदन की तिथि बढ़ने की उम्मीद नहीं है। प्रवेश के लिए उन छात्रों के पास भी मौका है जो सीयूईटी के माध्यम से आवेदन नहीं कर सके थे। वह अब सीधे आवेदन कर सकते हैं।