फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीतापुर: नैमिषारण्य में पौराणिक 84 कोसी परिक्रमा शुरू, जय श्रीराम के नारों के साथ निकला रामदल

Sun, 14 Mar 2021 03:01 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
परिक्रमा का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

सीतापुर के नैमिषारण्य-मिश्रिख इलाके में पौराणिक 84 कोसी परिक्रमा शुरू हो गई। महंत भरत दास ने विधिवत परिक्रमा की शुरुआत की।

विज्ञापन


इस दौरान एसडीएम मिश्रिख, सीओ मिश्रिख सहित अन्य पुलिस अफसरों ने उनका स्वागत करके परिक्रमा के मार्ग पर साथ में गुजरे। देश विदेश से आए तमाम श्रद्धालु सुबह से ही परिक्रमा मार्ग पर आस्था के विभिन्न रूपों में दिखाई दिए। इसके साथ ही रामदल भी जय श्रीराम के नारों के साथ निकल पड़ा।
विज्ञापन


इस दौरान सिर पर सामान की गठरी उठाए महिलाएं, बच्चे व बुजुर्गों में परिक्रमा के प्रति गहरी आस्था दिखाई दी। महंत भरत दास भव्य रथ पर सवार होकर पहुंचे। उसके साथ बड़ी संख्या में संत महंत थे। उन्होंने परिक्रमा के साथ ही चक्रतीर्थ का पूजन किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें