लखनऊ। बीबीडी थाने में प्लॉट दिलाने के नाम पर 82 लाख रुपये हड़पने की एफआईआर दर्ज की गई है। कुर्मांचल नगर निवासी संजय कुमार का आरोप है कि कृष्णा बिल्डर एंड डेवलपर के मालिक कृष्ण कुमार चौरसिया व मैनेजर प्रदीप वर्मा ने 82 लाख रुपये हड़प लिए हैं। गोयल हाइट्स में रहने वाले कृष्ण कुमार चौरसिया खुद को प्रापर्टी डीलर बताते हैं।
आरोप है कि कृष्ण कुमार चौरसिया, प्रदीप वर्मा व अनिल चौधरी ने जमीनों में निवेश का झांसा दिया। छह फरवरी 2023 को संजय को उत्तरधौना में दो प्लाट का बैनामा करवाया। स्टांप खरीदने के नाम पर दो लाख 14 हजार 500 रुपये भी लिए। इसके बाद दोनों प्लाट में साझीदार बन गया। आरोप है कि कृष्ण कुमार व उसकी टीम के सदस्यों ने छोटे भाई से नकद व बैंक के जरिये 38.60 लाख रुपये भी हड़प लिए हैं।