फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सत्र में 3.29 लाख बच्चों को मिलेगी ड्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 3.29 लाख नौनिहालों को इस बार जुलाई के प्रारंभ में ही यूनिफार्म देने की तैयारी की गई है। इसके लिए सर्व शिक्षा अभियान की तरफ से स्कूलों को यूनिफार्म के लिए धनराशि का आवंटन कर दिया गया है। दो जुलाई से खुल रहे स्कूलों में नौनिहालों को किताबों के साथ-साथ यूनिफार्म भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से जिले में 3125 परिषदीय विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इन स्कूलों में 3.29 लाख नौनिहाल शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम के तहत सरकार की तरफ से इन बच्चों को निशुल्क पाठ्य पुस्तकों के अलावा प्रत्येक बच्चे को एक जोड़ी स्कूल यूनिफार्म भी प्रदान की जाती है। यह सारी सुविधा सत्र के प्रारंभ में ही बच्चों को मिल जानी चाहिए। लेकिन अक्सर इनकी खरीद में देरी हो जाती है और बच्चों को समय से यह सुविधा मुहैया नहीं हो पाती। इस सत्र में भी बच्चों को अप्रैल में ही स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध कराई जानी थी, लेकिन धनराशि आवंटन में हुई देरी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। मई में यूनिफार्म की पचास प्रतिशत धनराशि यानी करीब 6.44 करोड़ रुपये विभाग को आवंटित किए गए, लेकिन तब तक स्कूल बंद हो चुके थे। छुट्टियों के बाद अब दो जुलाई से स्कूल खुल रहे हैं। सरकार की मंशा है कि जुलाई के पहले सप्ताह में ही बच्चों को यूनीफार्म उपलब्ध करा दी जाए। इसके लिए सरकार ने विभाग को निर्देश जारी किए हैं। इस निर्देश पर विभाग ने बच्चों को समय से स्कूल यूनिफार्म उपलब्ध कराने की तैयारी पूरी कर ली है। दो जुलाई से खुल रहे स्कूलों में पहले दिन से ही स्कूल यूनिफार्म के वितरण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा। सत्र के प्रारंभ में ही स्कूल यूनिफार्म मिलने से अब इन स्कूलों के बच्चे भी यूनिफार्म में स्कूल जा सकेंगे। सर्व शिक्षा अभियान के सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी डा रमेशचंद्र चौबे का कहना है कि विभाग की तरफ से यूनिफार्म की धनराशि स्कूलों के बैंक खातों मे भेजी जा चुकी है।

नव प्रवेशी बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग
स्कूल यूनिफार्म के अलावा इस बार सरकारी स्कूलों में नामांकन कराने वाले नवप्रवेशी बच्चों को स्कूल बैग भी फ्री में दिया जाएगा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण विनोद जायसवाल ने बताया कि इस बार प्रवेश लेने वाले नए बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किया जाना है। इसके लिए बैग की आपूर्ति की जा चुकी है और इन्हें सभी ब्लाक संसाधन केंद्रों पर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


जिला स्तरीय अफसर करेंगे वितरण की निगरानी
स्कूल यूनिफार्म के समय से वितरण सुनिश्चित कराने के लिए जिलाधिकारी ने जिला स्तरीय अफसरों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है। नोडल अफसर के रूप में इन्हें ब्लॉकवार तैनात किया गया है। तैनात किए गए अफसर स्कूल यूनिफार्म के वितरण के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता पर भी नजर रखेंगे और इसकी रिपोर्ट जाएं को सौंपेंगे।

दो जुलाई से स्कूलों में बच्चों को यूनिफार्म का वितरण किया जाना है। इसके लिए धनराशि का आवंटन कर दिया गया है और सभी अध्यापकों को यूनिफार्म वितरण के निर्देश दिए गए हैं। जिला स्तरीय टीम के अलावा सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को भी वितरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

- संतोष कुमार देव पांडेय, बीएसए गोंडा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें