फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाते समय दो युवक घाघरा में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
जरवलरोड (बहराइच)। लखनऊ से जरवलरोड शादी में शामिल होने आए दो युवक नहाते समय घाघरा में डूब गए। सूचना पर परिवार और रिश्तेदारों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश की लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं लग सका।
विज्ञापन


जरवलरोड थाना अंतर्गत ग्राम पूरनपुर में शनिवार को रेहान के घर उनकी बेटी की शादी थी। समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ के थाना महानगर अंतर्गत फैजाबाद रोड अकबरनगर निवासी सरफुद्दीन उर्फ शेरू (18), चचेरा भाई अनस (15), सैफ (17) और सरूफ (16) भी आए थे।

सभी शादी के बाद रविवार को घूमते हुए आदमपुर स्थित हजरत बाबा की मजार पर गए। वहां से सभी आदमपुर गांव के सामने स्थित फसल अनुसंधान केंद्र के निकट नदी में नहाने चले गए। वहां अनस और सरफुद्दीन नदी में नहाने लगे। इसी बीच वे गहरे पानी में डूब गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक मधुपनाथ मिश्र भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि युवकों की तलाश में गोताखोर लगे हुए हैं। अंधेरा होने के कारण कुछ समस्या आ रही है। देर शाम तक युवकों का पता नहीं चल सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें